्रशिवहर पुलिस महकमे में भारी फेर बदल
पुलिस अधीक्षक प्रकशनाथ मिश्र के द्वारा निर्गत पत्रादेश के अनुसार जिले के कई पुलिस अधिकारियों को नए पदों पर प्रतिनियुक्त किया गया है।
शिवहर। पुलिस अधीक्षक प्रकशनाथ मिश्र के द्वारा निर्गत पत्रादेश के अनुसार जिले के कई पुलिस अधिकारियों को नए पदों पर प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ हीं उन्हें 24 घंटे में अपने पदस्थापना स्थलों पर योगदान देने का आदेश जारी किया है। जिसमें पुअनि विरजू पासवान को पुलिस निरीक्षक शिवहर अंचल, पुअनि विमल कुमार को पुलिस परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र, पुअनि संजय कुमार राय को पुलिस निरीक्षक प्रशासन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुअनि श्रीकांत ¨सहा को प्रभारी स्पीडी ट्रायल न्यायालय के सभी मामले एवं अभियोजन कोषांग का भार दिया गया है। वहीं पुअनि अनिल कुमार प्रसाद ¨सह को पुलिस केंद्र भेजा गया है। इधर, महिला थानाध्यक्ष पुअनि दिनेश तिवारी को पुरनहिया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि पुअनि संजय संजय कुमार ¨सह को महिला थानाध्यक्ष का भार दिया गया है। वहीं पुअनि परिक्ष्यमान अमित कुमार को अनुसूचित जाति/जनजाति थानाध्यक्ष बनाया गया है। इधर पुअनि राजीव नयन को तरियानी से पुरनहिया भेजा गया है, तो पुअनि उमेश कुमार को शिवहर नगर थाना। पुअनि अवधेश पाठक को एसपी कार्यालय में ¨हदी शाखा प्रभारी बनाया गया है। सअनि वासुदेव रविदास को तरियानी भेजा गया है। सअनि राम प्रवेश राम को हिन्दी शाखा आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में योगदान करने को कहा गया है। एसपी श्री मिश्र ने तत्काल प्रभाव से उक्त सभी को निर्दिष्ट स्थान पर प्रतिनियुक्त होने का आदेश जारी किया है।