वार्ड सदस्यों ने मनाया विजय पर्व
शिवहर। पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के सोनौल सुल्तान स्थित गुदर जगदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में
शिवहर। पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के सोनौल सुल्तान स्थित गुदर जगदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में वार्ड सदस्यों की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें वार्ड सदस्यों ने खुशी का इजहार करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। वहीं सीएम नीतीश कुमार के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। कहा कि वार्ड विकास समिति के माध्यम से अब विकास कार्यों को गति मिलेगी। वार्ड सदस्य नई नियमावली के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। हर घर नल का जल ,गली- गली पक्की सड़क सहित अन्य योजनाओं से विकास कार्य में सहयोग करेंगे। इस दौरान सभी वार्ड सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वार्ड सदस्यों ने बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम एक धन्यवाद पत्र भी सौंपा। इधर धनंजय कुमार ¨सह एवं सुनील ¨सह के नेतृत्व में एक बाइक रैली भी निकाली गई। मौके पर सुमन देवी ,राजीव कुमार ,प्रेमचंद्र ¨सह ,केदारनाथ ¨सह ,उषा देवी, अतीन्द्र मिश्र,भिखारी ठाकुर ,वासु पासवान ,राजकिशोर राय,मुकेश कुमार ,अर्चना देवी, राजेश महतो, कन्हाई ¨सह, मोहित पासवान, गणेश पासवान, हरेन्द्र राय ,उर्मिला देवी सहित अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे।