वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा हुई स्थापित
शिवहर। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था अनूठा संगम गुरुवार को दोस्तियां चौक पर देखने को मिला। जहां सैकड़ों के
शिवहर। श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था अनूठा संगम गुरुवार को दोस्तियां चौक पर देखने को मिला। जहां सैकड़ों के सख्या में जय माता दी व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। आचार्यो ने विधिवत विधि विधान से पूजा पाठ कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न कराया। इस ²श्य को देखने को लेकर दोस्तियां अंबाकला, अंबा ओझा टोला, ¨सगरहियां, बेलवा, मेसोढा, पिपराही, बसहिया शेख सहित कई गांव के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पहले ज्योतिषाचार्य ने या देवी सर्व भूतेषु के मंत्रोंच्चारण से प्रतिमा का पूजन किया। इस दौरान संतो ने कहा कि मनुष्य के देवत्व का विकास और धरती पर स्वर्ग के अवतरण ही चंडी का मुख्य उद्देश्य है। भारतीय संस्कृति की जननी मां दुर्गा है। हम चाहते हैं कि अक्षुण्ण हो रही सभ्यता और संस्कृति में भारत को सुसंस्कृत बनाना।
- चहुंओर भक्ति का माहौल
दोस्तियां यज्ञ समिति की देखरेख में आयोजित शतचंडी महायज्ञ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों तरफ भक्ति का माहौल बना हुआ है। चैत नवरात्रि के कारण भी काफी संख्या में लोग पहुंच कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में सीता राम नाम का अखंड पाठ किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित मेले में भाग लेने के लिए बाहर से रासलीला की मंडली बुलाई गई है।