नहाय- खाय आज, छठ व्रतियों ने की तैयारी पूरी
शिवहर। लोक आस्था का पर्व चार दिवसीय चैती छठ पर्व 31 मार्च यानी शुक्रवार को नहाय- खाय के साथ प्रारंभ
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 11:54 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 01:13 AM (IST)
शिवहर। लोक आस्था का पर्व चार दिवसीय चैती छठ पर्व 31 मार्च यानी शुक्रवार को नहाय- खाय के साथ प्रारंभ हो जाएगा। छठ व्रतियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस लेकर गुरुवार को बाजार में चहल-पहल देखी गई। चार दिनों तक चलनेवाले सूर्योपासना के पर्व में शुद्धता और पवित्रता का विशेष महत्व है। पं. कामेश्वर झा बताते हैं कि 31 मार्च को नहाय खाय, 1 अप्रैल को खरना, 2 अप्रैल को सांध्यकालीन अर्घ्य एवं 3 अप्रैल 17 को प्रात: कालीन सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। तत्पश्चात पारणा के साथ पर्व की पूर्णाहुति होगी। पंडित श्री झा ने बताया छठ व्रत एवं सूर्य आराधना से संपूर्ण म़गल कामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें