स्वतंत्रता सेनानी से मिलने घर पहुंचे डीएम
शिवहर। गुरुवार को जिले के एक मात्र स्वतंत्रता सेनानी तरियानी प्रखंड के सरवरपुर गांव निवासी 93 वर्षीय
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Mar 2017 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 01:10 AM (IST)
शिवहर। गुरुवार को जिले के एक मात्र स्वतंत्रता सेनानी तरियानी प्रखंड के सरवरपुर गांव निवासी 93 वर्षीय रघुनाथ ¨सह के घर जिलाधिकारी राज कुमार ने पहुंच कर उनका कुशल क्षेम जाना। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी का तबीयत बहुत दिनों से खराब थी। इसकी जानकारी मिलने पर घर पहुंचने का फैसला किया। डीएम ने उनको फल खिलाकर तथा बुके देकर श्री ¨सह को सम्मानित किया। स्वतंत्रता सेनानी श्री¨सह ने जिलाधिकारी से अपने ग्रामीण सड़क के खस्ताहाल की जानकारी देते हुए उसे निर्माण कराने की मांग की। डीएम ने शीघ्र ही सड़क की मरम्मत का भरोसा दिलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें