सदस्यता अभियान को सफल बनाएं
शिवहर। सदस्यता अभियान को लेकर जदयू नेताओं ने शुक्रवार को पिपराही प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा
By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 12:26 AM (IST)
शिवहर। सदस्यता अभियान को लेकर जदयू नेताओं ने शुक्रवार को पिपराही प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में जिला संगठन प्रभारी आरती प्रधान ने कहा कि आज गर्व है कि संपूर्ण महिला शक्ति नितिश कुमार के किए गए शराबबंदी के कारण उनके पक्ष में गोलबंद है। जिला अध्यक्ष कमलेश पाडे प्रवक्ता विजय विकास उपाध्यक्ष राम एकबाल राय क्रांति ने कहा कि बिहार में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, मिथिलेश पटेल, अभय यादव, नेयाज अहमद, जावेद आलम, इश्तेयाक आलम, विगू साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें