Move to Jagran APP

किसानों को सिखाए गए उन्नत खेती के गुर

शिवहर। स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय मे कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाभियान 2016 के तहत शुक्रवार को कृषक

By Edited By: Published: Sat, 28 May 2016 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 12:32 AM (IST)
किसानों को सिखाए गए उन्नत खेती के गुर

शिवहर। स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय मे कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाभियान 2016 के तहत शुक्रवार को कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमे खरीफ के उन्नत खेती पर चर्चा की गई। इसका उदघाटन सीओ नवीन कुमार चौधरी कृषि वैज्ञानिक मो.साजिद हुसैन और कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार और किसानों ने संयुक्त रूप से दीप प्रच्जवलित कर किया। मौके पर कृषि सलाहकार नवीन कुमार, विश्वनाथ राम, शभू द्विवेदी, किसान अशोक कुमार सिंह रामनरेश सिंह, शैलेंद्र प्रसाद सिंह समेत मौजूद थे।

loksabha election banner

- परंपरागत खेती में बदलाव की जरूरत

कृषि वैज्ञानिक मो. साजिद हुसैन ने कहा कि अब तक खरीफ फसल के रूप मे किसान सिर्फ सिर्फ धान की परंपरागत खेती करते थे। मगर अब इसमे बदलाव की जरूरत है। सिर्फ यूरिया के प्रयोग से खेत की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिंक और पोटास का संतुलित प्रयोग कर किसान धान का उत्पादन बढ़ा सकते है। शिवहर एक बाढ़ प्रभावित जिला के रुप मे जाना जाता है। मगर यहा अब बाढ़ नही आती। इसलिए किसान यहां धान की खेती के साथ अरहर, मक्का और सोयाबीन की खेती कर अच्छा लाभ कमा सकते हैं। मक्का की खेती के लिए उपरी भूमि का चयन करे। जिंक, पोटास और यूरिया का संतुलित प्रयोग कर अच्छा उत्पादन मिल सकता है।

- रसायनिक खाद का विकल्प है जैविक खाद

जैविक खाद की खेती में उपयोगी साबित हो रही है। रसायनिक खाद आदमी और खेत की सेहत के लिए नुकसानदेह है। जैविक खाद से जमीन के उसर होने का खतरा कम हो रहा है।

- हो रहा जलवायु परिवर्तन

अब जलवायु मे भी परिवर्तन हो रहा है।अब तापमान और वर्षा मे अंतर हो रहा है। इससे कई मौसम संबंधी बदलाव देखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.