चुनाव को ले महिला प्रत्याशियों ने कमर कसी
शिवहर। महिला मुखिया प्रत्याशियों ने अपना चुनावी कमान संभालते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। महि
शिवहर। महिला मुखिया प्रत्याशियों ने अपना चुनावी कमान संभालते हुए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। महिला प्रत्याशी जहा डोर-टू-डोर पहुंच मतदाताओं से मिल वोट को गोलबंद कर रही हैं। वहीं पंचायत के विकास के लिए मतदाताओं से एक मौका देने का आग्रह करते देख रही है। नयागाव पश्चिमी पंचायत में मुखिया पद के सामान्य महिला आरक्षित होने से पहली बार पंचायत में मुखिया पद पर महिला को मौका मिलेगा। जहा कुल 14 महिला प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रही है। जिसमें वंदना कश्यप और मीना देवी को पंचायत समिति पद का अनुभव प्राप्त है। तो आसफा खातुन के पति मो. कलिमुल्लाह पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके है। वहीं राजेश्वरी देवी के पति जयप्रकाश राय पूर्व में पंचायत के सरपंच रह चुके हैं। पंचायत राजनीति के इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दाव पर है। इन महिलाओं की सक्रियता को देख अन्य महिला प्रत्याशियो ने भी मतदाताओं से मिलना शुरू कर दिया है। पहली बार महिलाओं के बीच मुखिया पद के लिए हो रही प्रतिस्पर्धा से मतदाता असमंजस में है। लोगों का मानना है कि मुखिया पद पर भले हीं महिला प्रत्याशियों के बीच घमासान मचा है। लेकिन, इनके राजनीतिक गतिविधियों को किसी न किसी का संरक्षण भी प्राप्त है। जो अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। महिला मुखिया प्रत्याशियों के परिजनों में कई सक्रिय राजनीति करने वाले हैं। जिनके परिवार से पंचायत चुनाव में कोई न कोई किसी पद का प्रत्याशी होता ही हैं। जिसमें नागेन्द्र राय, शालीग्राम सिंह, पूर्व मुखिया मो. कलीमुल्लाह, पूर्व सरपंच जयप्रकाश राय, सीताराम साह, लालबाबू साह आदि की भी साख दाव पर दिख रही है।