सूबे में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही : लवली आनंद
शिवहर। शुक्रवार को पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि सूबे में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। दिनदहा
शिवहर। शुक्रवार को पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि सूबे में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े हत्या, अपहरण व लूट जैसे जघन्य अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराध नियंत्रण में सरकार विफल है। शिवहर में विद्युत कंपनी के सुपरवाइजर राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं बीते चंद दिन पूर्व पुरनहिया के रामजानकी मंदिर बड़ी मठ के महंत सह बिहार साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष बृजनारायण दास की जघन्य हत्या जैसी घटनाएं हुई है। लेकिन, पुलिस अभी तक इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। दूसरे चरण के मतदान के दिन रतनपुर में निर्दोष लोगों की पिटाई कर भय का वातावरण बनाया गया। पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई व फेल हो रहे कानून व्यवस्था के खिलाफ पंचायत चुनाव बाद प्रतिकार में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सीएम जीतन राम मांझी, वृषण पटेल एवं एनडीए नेताओं के साथ शिवहर में महाधरना का आयोजन किया जाएगा। पुलिस की मनमानी के खिलाफ अब चुप बैठा नहीं जा सकता। इसके खिलाफ सड़क पर उतर आंदोलन होगा। मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ पप्पू, महंत शंभू नारायण दास, अजय कुमार, गणेश सिंह, लक्ष्मण पासवान, योगेन्द्र सहनी, मुन्ना सिंह, हम नेता सुनील सिंह सहित अन्य मौजूद थे।