आपसी समरसता से मनाएं पर्व
शिवहर। स्थानीय थाना परिसर मे शुक्रवार को बीडीओ अजय कुमार की अध्यक्षता मे दशहरा तथा मोहर्रम को लेकर श
शिवहर। स्थानीय थाना परिसर मे शुक्रवार को बीडीओ अजय कुमार की अध्यक्षता मे दशहरा तथा मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों समुदाय के गणमान्य लोग ने दोनों पर्वो को आपसी समरसता से मनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पिपराही प्रखंड मे कभी भी किसी तरह की मनमुटाव भी नही हुआ है। दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के पर्व मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वही छतौना बाजार पर विशेष चौकसी बरतने का निर्णय लिया गया। बीडीओ तथा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि कोई ऐसा कार्य नही करें, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। प्रशासन असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। शांतिपूर्वक पर्व को संपन्न करना पहली प्राथमिकता होगी। पूजा समितियों को हर हाल मे लाइसेंस लेना अनिवार्य है। चाहे छोटी मूर्ति हो या बड़ी थाने में आकर कागजात जमा करने की भी बात कही गई। प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए रूटों के अनुसार ही मूर्ति का विसर्जन तथा तजिया की जुलूस निकाली जायेगी। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, मुखिया रतन मंडल, सरपंच शशी शेखर पांडेय, राजू मिश्र, उदित नारायण महासेठ, पूर्व मुखिया जलालुद्दीन अंसारी, मो. शमशाद, पूर्व उपप्रमुख जफीर आलम अंसारी, सबीर अहमद सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।