बंद का आंशिक असर
शिवहर। पुरनहिया प्रखंड में राजद द्वारा आयोजित बंद का आंशिक असर देखा गया। बसंत पटी चौक पुरनहिया समेत
By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 01:00 AM (IST)
शिवहर। पुरनहिया प्रखंड में राजद द्वारा आयोजित बंद का आंशिक असर देखा गया। बसंत पटी चौक पुरनहिया समेत अन्य स्थानों पर दुकानें खुली थीं, लेकिन आवागमन पर इसका असर देखा गया। तीपहिया और बडे़ वाहन नहीं चले। शाम चार बजे के बाद शिवहर बैरगिनिया पथ पर बस एवं ऑटो का परिचालन पूर्वत देखा गया। बंद समर्थक राजद नेताओं ने बताया कि अधिकांश सक्रिय नेता बंदी में जिला मुख्यालय चले गये थे जिस कारण प्रखंड में इसका प्रभाव कम देखा गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें