वंचित पंचायतों में फसल छतिपूर्ति की राशि वितरीत करने की मांग
जास, शिवहर : पिपराही प्रख्ाड भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने एवं राष्ट्रीय पिपुल्स पार्टी क
जास, शिवहर : पिपराही प्रख्ाड भाजपा अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने एवं राष्ट्रीय पिपुल्स पार्टी के अध्यक्ष मुकुल सिंह ने कहा है कि पिपराही प्रखंड में मात्र अभी तक एक कुअमा पंचायत में फसल क्षति की राशि वितरीत की गई है लेकिन शेष पंचायतों में फसल क्षति की राशि का वितरण नहीं किया गया है। जिससे अन्य पंचायतों के प्रभावित किसानों मे आक्रोश है। शिवहर के किसान मुलभूत समस्याओं से ग्रसित है। इसके बाद फसल बीमा की राशि से शिवहर वंचित है। सीतामढ़ी एवं मोतिहारी के किसानों को फेलिन से हुए नुकसान की फसल क्षति की राशि बीमा कंपनी के द्वारा दिया गया लेकिन शिवहर के किसानों को नहीं मिला है जबकि दोनों जिले के बीच में शिवहर पड़ता है। वंचित किसानों को जल्द-जल्द से फसल छति की राशि का भुगतान कराने की मांग जिलाधिकारी से की है। फेलिन से हुई क्षति राशि बीमा कंपनी से दिलाने की भी मांग की गई।