भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान
जासं, शिवहर : जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शिवहर कमलापुरी धर्मशाला में हुई। इसमें पार्टी
जासं, शिवहर : जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शिवहर कमलापुरी धर्मशाला में हुई। इसमें पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा गया। प्रदेश महामंत्री सह विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी है। इसमें भाजपा विधायकों की संख्या 1000 से उपर है। अब हमें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे स्थापित होना है। अभी चीन का सत्तारूढ़ दल दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसकी संख्या 8 करोड़ है। भाजपा को 10 करोड़ से उपर सदस्य बनाना है। विधायक ने कहा कि केंद्र में जिसकी सरकार हो, उसकी ही प्रदेश में हो तो विकास बेहतर होता है। 20 जनवरी को सभी मंडलों में सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी। 23 जनवरी को पटना में कर्पू्ररी ठाकुर की जयंती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में सभा में शिवहर के भाजपा कार्यकर्ताओं से शआमिल होने की अपील की। मौके जिला प्रभारी डॉ मिथलेश कुमार, क्षेत्रिय प्रभारी सुफल झा, संजीव कुमार पाण्डेय, पूर्व जिला अध्यक्ष शशी भूषण सिंह, राम कृपाल शर्मा, संजीव कुमार सिंह, शिवशंकर गुप्ता, नीतिश, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।