आठ अध्यक्षों ने रखा कब्जा बरकरार
पिपराही, संस : पिपराही प्रखंड के सभी पैक्सों के परिणाम मंगलवार को देर शाम घोषित किया गया। देर शाम घो
पिपराही, संस : पिपराही प्रखंड के सभी पैक्सों के परिणाम मंगलवार को देर शाम घोषित किया गया। देर शाम घोषित परिणाम में मोहनपुर पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष अनिल कुमार झा ने कब्जा बरकरार रहा। वहीं मेसौढ़ा पैक्स पर निवर्तमान अध्यक्ष की पुत्रवधु कामनी रंजन ने जीत हासिल की। इस तरह आठ पैक्सों में निवर्तमान अध्यक्षों ने कब्जा बरकरार रखा है। इसमें अम्बा उत्तरी से कृष्ण कुमार, बसहिया से अकीमुन निशा, मीनापुर बलहा अवधेश कुमार, धनकौल निवर्तमान अध्यक्ष के पत्नी सीता देवी, कमरौली सुरेश प्रसाद तथा कुअमा से जयमंगल महतो दोबारा चुने गए। वहीं बेलवा पैक्स से देवेन्द्र कुमार सिंह, अम्बा दक्षिण कृपा सिंधु तथा परसौनी बैज पैक्स से जिवेन्द्र कुमार ने पहली बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।