महाराष्ट्र व हरियाणा में जीत पर हर्ष
जेएनएन, शिवहर : भाजपा की हरियाणा व महाराष्ट्र में भारी जीत पर भाजपाई झूम उठे हैं। पूर्व विधायक ठाकुर
जेएनएन, शिवहर : भाजपा की हरियाणा व महाराष्ट्र में भारी जीत पर भाजपाई झूम उठे हैं। पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने कहा कि अब बिहार में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। लोजपा जिलाध्यक्ष विजय पाण्डेय ने भी भाजपा की जीत पर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र किशोर मिश्र, विस प्रभारी संजीव पाण्डेय, महामंत्री रामकृपाल शर्मा सहित दर्जनों भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी। भरोसा जताया कि जीत अभियान बिहार चुनाव में भी कायम रहेगा।
इस बीच, पुरनहिया मंडल भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि शिवचन्द्र राय, महामंत्री गगनदेव कुशवाहा, शंकर मिश्र, अखिलेश कुमार सिंह ने जीत को पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व की जीत करार दिया।