शोक सभा का आयोजन
तरियानी : प्रखंड उपप्रमुख बेबी देवी के ससुर शुकदेव प्रसाद सिंह के निधन पर नरवारा पंचायत भवन में प्रख
By Edited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 03:01 AM (IST)
तरियानी : प्रखंड उपप्रमुख बेबी देवी के ससुर शुकदेव प्रसाद सिंह के निधन पर नरवारा पंचायत भवन में प्रखंड प्रमुख सीता देवी की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित लोगों ने दो मिनट मौन रख दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की। स्व. सिंह जुझारू समाजसेवी थे। अपने पीछे चार पूत्र एवं तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। शोकसभा में पंसस पम्मी सिंह, रामबाबू पासवान, मिन्टू देवी, संगीता देवी, रेणु देवी, नइमुद्दीन अंसारी, दिनेश सहनी, हामिद रजा, विजू सिंह, जैनव खातून, अनिता मोहन, रामनंदन राय, राधा देवी, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार ने गहरा दुख जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें