बच्चों में कानूनी समझ की जरूरत
शिवहर, संस : स्थानीय नवाब उच्चतर विद्यालय में विधिक प्राधिकार की जिला इकाई द्वारा विधिक जागरुकता विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार पवार, अवर न्यायाधीश और प्राधिकार के सचिव वीरेंद्र मिश्र ने किया। डीजे ने कहा प्रत्येक नागरिक को विधिक संबंधी जानकारी होनी चाहिए। खासकर बच्चों को अगर संविधान प्रदत्त अधिकारों की जानकारी मिले तो और अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि संविधान में बच्चों के अधिकार की व्याख्या औरं कर्तव्यों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कानून के दायरे में आगे की राह चलने की बात कही। डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने कहा कि क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिता से बच्चों की कानूनी समझ की तस्वीर दिखेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी जगतपति चौधरी ने विद्यालयों में कार्यक्रम श्रृंखलाबद्ध तरीके से चलाने की जरूरत बताई। मौके पर बच्चों में विधि की सरलतम जानकारी दी गई। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय पुरनहिया के रौशन कुमार, द्वितीय स्थान नरवारा विद्यालय के राहुल कुमार एवं तृतीय स्थान सुन्दरपुर खरौना विद्यालय के रौशन कुमार को मिला। जबकि, क्विज में प्रथम स्थान प्रोजेक्ट विद्यालय पिपराही की अनी कुमारी, द्वितीय स्थान नरवारा विद्यालय के अभिषेक कुमार एवं तृतीय स्थान नवाब उच्चतर विद्यालय के सोनू कुमार रजक को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों के अलावा कुशहर विद्यालय के तरुण विजय और नरवारा विद्यालय के रवि रंजन को अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक प्राधिकार के सचिव वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने पुरस्कृत करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर नवाब उच्चतर विद्यालय के एचएम मो.मोख्तार आलम के अलावा शिव शक्ति कुमार अम्बा उच्च विद्यालय अखिलेश कुमार, नवाब उच्च विद्यालय धनंजय कुमार प्रोजेक्ट विद्यालय पिपराही, रवि कुमार कुशहर विद्यालय थे।
हुई दक्षता की जांच
डुमरीकटसरी, संस : प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में बौद्धिक क्षमता जांच कार्यक्रम चलाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जांच में प्रतिभागियों से विभिन्न विषयों एवं स्तर के प्रश्न पूछे गए।