विश्वासघात दिवस मनाने का निर्णय
पिपराही (शिवहर), संवाद सहयोगी : प्रखंड भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य शामिल थे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 16 जून को विश्वासघात दिवस मनाने के संबंध में व्यापक चर्चा की गयी। सभी उपस्थित लोगों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिवहर विधानसभा सीट को भाजपा के खाते में रखते हुए पार्टी का टिकट संगठन के लिए अपना बहुमूल्य समय दे चुके समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता को ही मिलना चाहिए। जिससे पार्टी का भविष्य उज्ज्वल हो तथा भाजपा के सदस्य रहने का गर्व महसूस हो। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शीर्ष नेतृत्व को सुझाये गये सात मंत्रों के सूत्र की भी पुष्टि होगी। बैठक में मंडल महामंत्री कौशल कुशवाहा, पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, सुजय यादव, वीरेन्द्र कुमार, पांचू साह, चुल्हाई पासवान, संजीव कुमार, रामजुलूस सहनी, संतोष कुमार, मुरारी झा, नथुनी पासवान, रामस्वार्थ साह, हरिकिशोर चौधरी, विनोद चौधरी आदि उपस्थित थे।