मारपीट में तीन घायल
By Edited By: Published: Mon, 02 Jun 2014 11:54 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jun 2014 11:54 PM (IST)
जासं, शिवहर : थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव में सोमवार की शाम हुई मारपीट में तीन घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि भूमि विवाद को लेकर नन्दू पाण्डेय और ब्रजकिशोर पाण्डेय के बीच मारपीट हुई। इसमें ब्रजकिशोर पाण्डेय, लाल किशोर पाण्डेय सहित एक वृद्ध महिला पार्वती देवी घायल हो गई। घटना को लेकर ब्रज किशोर पाण्डेय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें नंदू पाण्डेय, चन्दन पाण्डेय समेत तीन को अभियुक्त बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें