Move to Jagran APP

एक पदाधिकारी के भरोसे अग्निशमन सेवा

By Edited By: Published: Tue, 22 Apr 2014 11:44 PM (IST)Updated: Tue, 22 Apr 2014 11:44 PM (IST)

शिवहर, संस : यहां अग्निशमन सेवा मात्र एक पदाधिकारी के भरोसे है। जबकि, विभाग में 20 पद स्वीकृत हैं।

loksabha election banner

जिला अग्निशमन पदाधिकारी शशिकांत शर्मा का कहना है कि स्टाफ न होने से परेशानी होती है। हालांकि, अगलगी की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचने में देर नहीं करते। गृह रक्षावाहिनी के 8 जवानों से काम लिया जाता है। इस साल जनवरी से अब तक 24 कांडों का शमन किया गया है। सभी प्रखंडों में दमकल जरूरी है।

सिर्फ दो दमकल : जिला मुख्यालय में अग्निशमन के लिए दो दमकल दिए गए हैं। अगर तरियानी प्रखंड में घटना हो जाए तो 20-25 किमी की दूरी तय करने में दमकल टीम को देर हो जाती है। कभी -कभी टीम को लोगों का कोपभाजन भी बनना पड़ता है।

रखें ख्याल : रसोई घर, पशुशाला या अन्य जगहों पर काम के बाद आग को पूरी तरह बुझा दें। खाना बनाने वाले स्थान पर पानी से भरा बर्तन अवश्य रखें। केरोसिन, गैस सिलेंडर बच्चों की पहुंच से दूर रखें। टूटे फूटे तार आदि को बदल दें। गैस चूल्हे को बंद करते समय चेक कर लें। दीये सुरक्षित स्थान पर जलाएं। अलाव को खर पतवार से दूर रखें। बीड़ी सिगरेट का संभलकर सेवन करें। खाना बनाने के समय महिलाएं सूती वस्त्रों का उपयोग करे।

क्या करें : घटना के फौरन बाद 06222257009, 9097570634 पर फोन करें। आग से पीड़ित को पास के चिकित्सा केन्द्र तक पहुंचाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.