62 मतदान केन्द्र पर चलाया गया अभियान
पिपराही, संवाद सहयोगी : प्रखंड के सभी 62 मतदान केन्द्रों तथा गांवों में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है। बीडीओ अब्दुल क्यूम अंसारी ने बताया कि सभी स्थानों पर रैली व प्रभातफेरी का आयोजन कर आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें महिला समाख्या, बीएलओ, पंचायत सचिव सहित अन्य लोगों का भरपूर योगदान रहा है। वहीं कमरौली मतदान केन्द्र पर विस्तृत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे मतदान की प्रतिश को बढ़ाया जा सके। पिछले चुनाव में उक्त मतदान केन्द्र पर मतदान की प्रतिशत कम थी। जिसके लिए अलग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के 62 मतदान केन्द्रों पर कुल 64717 मतदान इस बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूर्व में 62814 मतदाता शामिल थे। 1903 नये मतदाता जोड़े गए है। वहीं सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए है।
पोलिंग पार्टी को होगी परेशानी
पीपराही : प्रखंड के बेलवा पंचायत के अन्तर्गत तीन मतदान केन्द्रों पर पोलिंग पार्टी को पहुंचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण सड़क का जर्जर होना है। सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में जिले के सीमा पर स्थापित अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पहुंचने के लिए पुलिस बल व पदाधिकारी को भी मशक्कत करनी पड़ेगी। अगर सड़क को मरम्मत करा दी जाती है तो वहां पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।