कमरौली में जागरुकता अभियान, प्रभात फेरी
पिपराही (शिवहर), संवाद सहयोगी : प्रखंड के कुअमा, धनकौल तथा कमरौली पंचायत में बुधवार को मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अब्दुल क्यूम अंसारी के नेतृत्व में निकाली गयी प्रभातफेरी व जागरूकता रैली के माध्यम से आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। बीडीओ ने कहा कि मतदान में भाग लेना सबका अधिकार है। मतदान कर अपने दायित्व का निर्वहन करना है। वहीं कमरौली में महिला समाख्या शिवहर द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मौके पर विनोद पांडेय, महिला समाख्या के डीपीएस अमिता दास, आरपी अनवर, सीआरपी सीमा, रीता, नेहा व अन्य शामिल थे।
उधर तरियानी संवाद सहयोगी के अनुसार प्रखंड के राजाडीह, मठ मसौली, बड़ाही गांवों में महिला समख्या द्वारा जागरूकता अभियान चला आम लोगों को मतदान में भाग लेने की अपील की गयी। कहा गया कि निर्भय हो मतदान करेंगे। देश का हम सम्मान करेंगे सहित अन्य नारे लगाये गये। इधर शिवहर संस के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ संगीता कुमारी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी जो विभिन्न गलियों का भ्रमण कर मतदान में भाग लेने संबंधी नारे लगाये। मौके पर सभी सहायिका, पर्यवेक्षिका तथा अन्य शामिल थे। शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवनंदन प्रसाद के नेतृत्व में सरसौला मध्य विद्यालय से रैली निकाली गयी।