महिला थानाध्यक्ष को घूस देने के आरोप में युवक गिरफ्तार
सारण । महिला थाना में रविवार को थानाध्यक्ष अमिता सिंह को घूस देने के आरोप में एक युवक क
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 07:27 PM (IST)
सारण । महिला थाना में रविवार को थानाध्यक्ष अमिता सिंह को घूस देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक अवतारनगर थाना क्षेत्र के मदनपुर नरांव गांव निवासी रंजीत सिंह का पुत्र अरविंद कुमार सिंह बताया जाता है। बताया जाता है कि उस युवक के ममेरा भाई के विरुद्ध बलात्कार के प्रयास का एक मामला दर्ज है। जिसके सिलसिले में वह महिला थाना पहुंचा था। वहां केस को रफादफा कराने के लिए उसने थानाध्यक्ष को दो हजार रुपये देने का प्रयास किया। जिसके उपरांत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें