सूबे में बढे अपराध को ले होगा संघर्ष : प्रेम
छपरा। बिहार विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि सूबे में जंगल
छपरा। बिहार विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि सूबे में जंगल राज आ गया है। लेकिन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार को अपनी ब्रां¨डग के अलावा कुछ नहीं दिख रहा हैं। अपराधी बेलगाम हो गये है। सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे है। मुख्यमंत्री लाचार हो गये है, वे सत्ता सुख के लिए कुछ नहीं बोल रहे है। प्रेम कुमार सोमवार को छपरा में विधायक डा. सीएन गुप्ता के आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिनेश शर्मा की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में जन आंदोलन चलाया जाएगा। भाजपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। जिसकी शुरूआत छपरा के क्रांतिकारी धरती से होगी। उन्होंने कहा कि सारण जिले में एक -एक कर के भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की हत्या की जा रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर रही है। पुलिस का सिस्टम भी पूरी तरह से फेल हो चुका है। लेकिन भाजपा अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की शहादत को बेजा नहीं जाने देगी। इसके लिए भाजपा पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन करेंगी। उन्होंने कहा कि सारण की पुलिस हेलमेट जांच के नाम पर आम शहरी का आर्थिक रूप से शोषण कर रही है। वहीं अपराधी घटना को अंजाम दे रही है। पुलिस प्रशासन भी अपराधियों को पकड़ने के लिए ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रही है। उल्लेखनीय हो कि पूर्व मंत्री प्रेम कुमार स्व. दिनेश शर्मा के रिविलगंज के शेखपुरा गांव में जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बंधाए। भाजपा नेता स्व. दिनेश शर्मा की विधवा, बेटा-बेटी एवं भाई से मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा स्व. दिनेश शर्मा के परिजनों का देखरेख करेगी। इस मौके पर छपरा के भाजपा विधायक डा. सीएन गुप्ता, जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष अशोक ¨सह, रंजीत कुमार ¨सह, धमेंद्र ¨सह चौहान, श्रीनिवास ¨सह, सत्यानंद ¨सह, राजेश ¨सह, श्याम सुंदर प्रसाद आदि मौजूद थे।