दरियापुर में भी जनप्रतिनिधियों को दिलाई गई पद व गोपनीयता की शपथ
सारण। प्रखंड के लोहिया सभागार में मुखिया, सरपंच सहित वार्ड व पंचो को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड
सारण। प्रखंड के लोहिया सभागार में मुखिया, सरपंच सहित वार्ड व पंचो को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव कराया गया। विशंभरपुर से उपमुखिया पद के लिए आशा देवी को निर्विरोध चुना गया। जबकि उपसरपंच के लिए ललिता देवी का चयन चुनाव प्रकिया के द्वारा किया गया।
पिरारीडीह मे उपसरपंच पद पर राम अयोध्या राय को निर्विरोध चुना गया जबकि उपमुखिया के पद पर पूनम दीक्षित को चुनाव द्वारा चयन किया गया। हरिहरपुर पंचायत के उपमुखिया के पद पर मुन्ना तिवारी जबकि उपसरपंच के पद पर शैलेश ठाकुर को चुना गया। आज शपथ लेने वालों में विश्वंभरपुर की मुखिया विधा देवी, सरपंच जगदम्बा देवी, पिरारीडीह के मुखिया मुन्ना प्रसाद व सरपंच, हरिहरपुर पंचायत के मुखिया उपेन्द्र सिह व सरपंच उमेश सिह, फतेहपुर पंचायत से मुखिया रीमा देवी तथा सरपंच रिभा देवी ने निर्वाची पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह से शपथ ली, जबकि फतेहपुर पंचायत का उप सरपंच व उपमुखिया का चुनाव किया गया।