यह मेरी है तेरी नहीं के चक्कर में थाने पहुंची बोलेरो
सारण। नगर थाना क्षेत्र स्थित नगरपालिका चौक के समीप खड़ी एक बोलरो के दो दावेदार आमने-सामन
सारण। नगर थाना क्षेत्र स्थित नगरपालिका चौक के समीप खड़ी एक बोलरो के दो दावेदार आमने-सामने हो गये। यह मेरी है तेरी नहीं की रट दोनों ही पक्ष लगा रहे थे। दोनों अपना-अपना कागजात दिखाने को कहा दोनों दावेदारों की चाबी से बोलेरो स्टार्ट भी हो जा रही थी। बोलेरो झारखंड की थी। जिसका नंबर जेएच-070951 है। एक दावेदार इसुआपुर के मुखिया थे तो दूसरा दावेदार उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी था। मेरी-मेरी के चक्कर में दोनों के बीच बकझक होने लगी और वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। इस बात की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस वहां पहुंचकर बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी। जिसके बाद दोनों पक्षों से अपने-अपने कागजात लेकर आने को कहा गया। जांचोपरांत बोलेरो इसुआपुर के मुखिया की पायी गयी और गाड़ी उसे सौंप दिया गया। बताते चलें कि झारखंड नंबर की बोलेरो बलिया से चोरी गयी थी। वाहन मालिक छपरा आया था। नगरपालिका चौक के समीप झारखंड नंबर के उस गाड़ी को देखकर उसने अपना बताते हुए उक्त गाड़ी मालिक से विवाद पर उतर आया। जबकि मुखिया ने उसे अपनी गाड़ी बताया। दोनों दावेदारों की चाबी से बोलेरो स्टार्ट हो जा रही थी। जांचोपरांत उक्त गाड़ी मुखिया प्रत्याशी की साबित हुई। बलिया से चोरी गयी बोलेरो का नंबर भी इसी नंबर से मिल रहा था जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गयी।