गुरू दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन
सारण।मकेर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा मकेश्वरनाथ शिव मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक क
By Edited By: Published: Mon, 15 Aug 2016 03:07 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2016 03:07 AM (IST)
सारण।मकेर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा मकेश्वरनाथ शिव मंदिर के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये आरएसएस के विभाग प्रचारक राजा राम जी संघ के इतिहास, कर्तव्य एवं देश के लिए संघ का महत्व एवं उसके योगदान पर चर्चा के बाद ध्वजारोहण के साथ ध्वज नमस्कार के उपरान्त गुरु दक्षिणा कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें संघ के विभाग प्रचारक राजाराम जी, सुदिश सिंह, निरंजन शर्मा, सुचिंद्र साह, अशोक साह, राजू गिरी, नागेश्वर बैठा, सुधाकर मिश्रा, नंदन कुमार, प्रेमगोधन बैठा, प्रभाकर मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें