कांवरिये की बोलेरो पर बदमाशों ने की फाय¨रग, चालक घायल
नयागांव से रेल चक्का कारखाना जाने वाले रास्ते पर बीती रात कांवरिये की बोलेरो जीप पर बदमाशों ने फाय¨रग की।
सारण। नयागांव से रेल चक्का कारखाना जाने वाले रास्ते पर बीती रात कांवरिये की बोलेरो जीप पर बदमाशों ने फाय¨रग की। बताया जाता है कि गोली बोलेरो की लु¨कग ग्लास से छिटक कर चली गई। हालांकि इस घटना में बोलेरो का चालक घायल हो गया। घायल बोलेरो चालक सिवान जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत बल्लीटोला परौली राजू उपाध्याय बताया गया है। घायलावस्था में किसी प्रकार वह मढ़ौरा जा पहुंचा। जहां रेफरल अस्पताल में उसका इलाज कराया गया।
गुरुवार को चालक ने नयागांव थानाध्यक्ष को अपनी आपबीती बताई। इस बाबत पूछे जाने पर नयागांव थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में सिर्फ मौखिक जानकारी मिली है। किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। घटना को किस उदेश्य से अंजाम दिया गया जांच के बाद ही सामने आएगा। संभव है सुनसान जगह होने की वजह से लूटपाट की नियत से घटना को अंजाम दिया गया हो। पुलिस सभी संभावित ¨बदुओं पर जांच करेगी।