आरपीएफ ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
छपरा। छपरा रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार को शहर से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिर
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 09:10 PM (IST)
छपरा। छपरा रेलवे सुरक्षा बल ने सोमवार को शहर से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार वारंटी नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र स्टेडियम के पास स्थिति एक बस्ती के रहने वाला मो. शमशेर बताया जाता है। वहीं एक फरारी वारंटी मो. हबीब के धर पर इश्तेहार चस्पा किया। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि मो. शमशेर का गिरोह जंक्शन से 50 बैट्रियों की चोरी के अलावा ट्रेन में लूट पाट की घटना का अंजाम देते है। मो. शमशेर के उपर कई थाने में मुकदमा दर्ज है। वह वर्षो से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं इसका एक अन्य साथी मो. हबीव अभी भी फरार चल रहा है। जिसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें