नगरा में हैं 78981 मतदाता
सारण। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के नगरा प्रखंड में 78981 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की
By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 09:37 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 09:37 PM (IST)
सारण। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के नगरा प्रखंड में 78981 मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 36721 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 42260 है। प्रखंड के दस पंचायतों में 73 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। सीओ सह मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बूथ पर बिजली, पानी, शौचालय के बाबत कई आवश्यक निर्देश भी दिये। नगरा के बूथों को छह सेक्टर में बांटा गया है जिसके लिए छह सेक्टर पदाधिकारी बनाये गये हैं। ये अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों से संबंधित कार्य कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें