Move to Jagran APP

डीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

छपरा। जिला प्रोग्राम अधिकारी पीके सिंह ने शुक्रवार को मशरख परियोजना के केन्द्र संख्या 127

By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 09:13 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 09:13 PM (IST)
डीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण

छपरा। जिला प्रोग्राम अधिकारी पीके सिंह ने शुक्रवार को मशरख परियोजना के केन्द्र संख्या 127 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेविका व सहायिका के बीच चल रहे विवाद को समाप्त कराया और केन्द्र का बेहतर ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेविका व सहायिका को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अब किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर दोनों का चयन रद कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

अनुसूचित जाति एकमा सम्मेलन आयोजित

पानापुर (सारण): प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित खेल मैदान में अनुसूचित जाति एकमा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद कुमार रजक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के उत्थान के लिए लगातार लड़ाई जारी रहेगी। नट जाति के लोगों को पुलिस झुठे मुकदमें में फंसा रही है जो सही नहीं है। इस मौके पर कबूतरी देवी, ज्ञांती देवी, नंदलाल रजक, रवीश कुमार आदि मौजूद थे।

पिकअप वैन के चालक से मारपीट

नगरा (सारण): नगरा ओपी के छपरा-मशरक मुख्य पथ पर कादिपुर गांव के समीप एक पिकअप वैन के चालक से नगरा के कुछ लोग मारपीट किया। पिकअप वैन चालक गौरा थाना क्षेत्र के सिसवां गांव का बताया जाता है। मारपीट के कारणों का पता नहंी चल सका है।

विदाई समारोह का आयोजन

दरियापुर (सारण) : प्रखंड के संकुल संसाधन केन्द्र भगवानपुर में अवकाश प्राप्त शिक्षक उमानाथ त्रिपाठी व विश्वनाथ सिंह के सम्मान को ले विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजेश्वर राय ने की। इस मौके पर वरीय शिक्षक महात्मा प्रसाद गुप्ता, सच्चिदानंर राम, गजेन्द्र कुमार, कुमार अशोक, गुड्डू कुमार, जाहिर अहमद आदि मौजूद थे।

पैक्स अध्यक्ष से मारपीटकर डेढ़ लाख छीना

जलालपुर (सारण) : देवरिया पंचायत के हसलाही गांव में शुक्रवार को पौधा लगाने के विवाद में कुछ लोगों ने मारपीटकर पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया पुत्र प्रमोद कुमार को जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें छपरा रेफर किया गया। उनके बयान पर जलालपुर थाना में फर्द बयान दर्ज किया गया। जिसमें उन्होने एक व्यक्ति को नामजद किया है। उन्होने मुकेश व मुन्ना सिंह पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए डेढ़ लाख रुपया व सोने का चेन छीनकर फरार होने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इसकी तहकीकात की जा रही है।

बीडीओ ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण

तरैया (सारण): प्रखंड के मध्य विद्यालय गवंद्री का औचक निरीक्षण तरैया बीडीओ ने शुक्रवार को किया। निरीक्षण में शिक्षिका बबीता कुमारी व रेणु कुमारी गायब पायी गयी। बीडीओ ने दोनों शिक्षिकाओं से शोकाज करते हुए अगले आदेश तक वेतन पर रोक लगा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.