Move to Jagran APP

रेलकर्मियों ने दिघवारा स्टेशन पर किया प्रदर्शन

दिघवारा,सारण। सातवें वेतन आयोग के निराशाजनक रिपोर्ट और रेल मंत्रालय के उदासीन रवैये के

By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 07:47 PM (IST)

दिघवारा,सारण। सातवें वेतन आयोग के निराशाजनक रिपोर्ट और रेल मंत्रालय के उदासीन रवैये के खिलाफ एक अभियान के तहत शुक्रवार को ईष्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के तत्वावधान में सोनपुर मंडल मैकेनिकल शाखा के कर्मियों ने दिघवारा स्टेशन पर प्रदर्शन किया। स्टेशन परिसर पर एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा का संबोधित करते हुए ईसीआरकेयू के केन्द्रीय अध्यक्ष केसी त्रिवेदी ने केन्द्र सरकार पर जमकर प्रहार किया और कहा कि रेल कर्मियों के साथ वह सौतेला व्यवहार कर रही है। यही रेल कर्मियों की मांगों को नहीं मानी गयी तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जायेगा। रेल चक्का जाम किया जायेगा। इस मौके पर एनके मेहता, एसएमपी श्रीवास्तव, एसके पाण्डेय, शिवजी प्रसाद यादव, विन्देश्वर राय, दिलीप कुमार राय आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

अगलगी में हजारों की क्षति

गड़खा,सारण। थाना क्षेत्र के नारायणपुर सफी टोला गांव में मोइन खान की झोपड़ी में आग लग जाने से हजारों की संपति नष्ट हो गयी। शुक्रवार की शाम हुई अगलगी में एक मोटरसाइकिल, अनाज, कपड़े एवं नकद जल जाने की बात गृहस्वामी द्वारा बतायी गयी है।

प्रदर्शन का निर्णय

गड़खा (सारण) : सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं के प्रति बरती जा रही उदासीनता सहित अन्य जन समस्याओं को लेकर भाकपा द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। महम्मदा गांव में पार्टी के अंचल इकाई की हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर 15 फरवरी को धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

::::

अगलगी में हजारों की क्षति

गड़खा (सारण) : थाना क्षेत्र के नारायणपुर सफी टोला गांव में मोइन खान की झोपड़ी में आग लग जाने से हजारों की संपति नष्ट हो गयी। शुक्रवार की शाम हुई अगलगी में एक मोटरसाइकिल, अनाज, कपड़े एवं नकद जल जाने की बात गृहस्वामी द्वारा बतायी गयी है।

डीसीएलआर ने किया निरीक्षण

जलालपुर (सारण): प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण शुक्रवार को डीसीएलआर संजीव कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने स्नातक निर्वाचन में मतदातासूची के नाम के सत्यापन की जानकारी प्राप्त किये। इस मौके पर बीडीओ राजेश भूषण, सीओ इंद्रवंश राय आदि मौजूद थे।

कोपा सम्होता स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग

जलालपुर/दाउदपुर (सारण) : छपरा-सिवान रेल खंड के कोपा-सम्होता व दाउदपुर के बीच 57 नंबर ढाला के समीप शुक्रवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान दो दर्जन बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। इन्हें बस से छपरा लाया गया। बताया जाता है कि सुबह में भटनी छपरा सवारी गाड़ी, थावे हाजीपुर सवारी गाड़ी एवं फुलवरिया सवारी गाड़ी में अनवल ढाला के समीप मजिस्ट्रेट चेकिंग किया गया। जिसमें दो दर्जन यात्री पकड़े गये। चेकिंग को लेकर अफरा-तफरी का माहौल था। कई यात्री ट्रेन से कूदकर इधर-उधर भागे जिसमें कुछ जख्मी भी हुए।

महिला को मारपीटकर किया घायल

दाउदपुर (सारण) : दाउदपुर थाना क्षेत्र के रूसी गांव के एक महिला के साथ कुछ लोगों ने मारपीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला चंदा देवी ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

महिला ने पुलिस से लगायी गुहार

दाउदपुर (सारण) : पति द्वारा मारपीटकर घर से निकाल दिये जाने से तंग महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। बताया जाता है कि बगोइया गांव निवासी जवान शैलेन्द्र मांझी की शादी स्वाती देवी के साथ 15 साल पहले हुई थी। उन्हें दो पुत्र और दो पुत्री है। पिछले चार साल से पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। जिसके कारण महिला अपने मायके में रह रही है। शुक्रवार को महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी।

सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

दाउदपुर (सारण): छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर बनवार ढाला के समीप साइकिल-मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए निजी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घायलो में बसडीला गांव के एस कुमार व उनकी पत्‍‌नी तथा छतर गांव के रामबदन सिंह शामिल हैं।

दुर्घटना में युवक घायल

छपरा : रिविलगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को मालगाड़ी से माल उतारने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के गौतम स्थान निवासी कृष्णा मांझी बताया जाता है। अचेतावस्था में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

::::

मारपीट में दो जख्मी

छपरा : विभिन्न थाना क्षेत्रो में शुक्रवार को हुई मारपीट में एक महिला समेत दो लोग जख्मी हो गये। जख्मी महिला इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेहटा गांव निवासी चंद्रिका महतो की पत्‍‌नी शारदा देवी बतायी जाती है। वहीं एक अन्य मारपीट में हरिवंश सिंह का पुत्र उमा सिंह जख्मी हो गया। दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.