Move to Jagran APP

एसपी के निर्देश पर जिले में चला वाहन चेकिंग अभियान

सारण। सारण के पुलिस कप्तान सत्यवीर सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में सोमवार को वाहन चेकिंग अ

By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 08:30 PM (IST)
एसपी के निर्देश पर जिले में चला वाहन चेकिंग अभियान

सारण। सारण के पुलिस कप्तान सत्यवीर सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनो वाहन जब्त किया गया। जिसपर जुर्माना हुआ। सभी थानों के सामने स्थानीय पुलिस वाहन चेकिंग अभियान में जुटे थे। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अधिकांश दोपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजात की भी जांच की जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि सोनपुर में हुए पेट्रोल पंप से लूट मामले को देखते हुए भी यह अभियान चलाया गया था। एसपी के निर्देश पर कोपा व जलालपुर थाने की पुलिस ने भी सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बिना कागजात के वाहनो को जब्त किया गया। पुलिस ने यहां आधा दर्जन बाइक जब्त किया। जलालपुर व कोपा थाना पुलिस द्वारा करीब एक दर्जन बाइक को जब्त कर चलान काटा गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार व थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जायेगा। उधर पुलिस कप्तान सत्यवीर सिंह ने बताया कि सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश सभी थानों को दिया गया है। तीन सवारों पर पुलिस की विशेष नजर है।

loksabha election banner

हमारे रसूलपुर संवाददाता के मुताबिक थाना के समीप एनएच-85 पर स्थानीय पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग चलाया और तीन मोटरसाइकिल को जब्त किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाये जाने को लेकर यह अभियान लगातार चलाया जायेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.