Move to Jagran APP

जयंती पर याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

सारण। राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनायी गयी। विभिन्न सामाजिक

By Edited By: Published: Fri, 02 Oct 2015 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2015 08:53 PM (IST)
जयंती पर याद किये गये राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

सारण।

loksabha election banner

राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनायी गयी। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस मौके पर मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान एवं प्रभात फेरी निकाली। मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी और लोगों को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया। गांधी के विचार पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज पूरे दिन कार्यक्रमों की धूम रही। गांधी जयंती पर लोकतंत्र की मजबूती एवं जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए स्कूली छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सारण एकेडमी के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर 28 अक्टूबर को हर हाल में मतदान करने की अपील आम लोगों से की। प्राचार्य रामयादि प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर शिक्षक नागेंद्र राय, रवि कुमार, सुनीता सिंह, रागिनी कुमारी आदि मौजूद थे। बी. सेमिनरी उच्च विद्यालय के छात्रों ने भी रैली निकाली। गांधी स्मारक उच्च विद्यालय सह इंटर महाविद्यालय में सेवानिवृति जिला व सत्र न्यायाधीश रामप्रवेश चौबे ने गांधी दर्शन पर विचार रखे। प्राचार्य डा. ज्ञान प्रकाश सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तुलसी प्रसाद, प्रेमा देवा, प्रमोद कुमार जायसवाल, अवध किशोर मिश्र, अर्जुन शर्मा, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे। तुलसीदास प्रज्ञा-समिति के तत्वाधान में राजकिशोर गिरि की अध्यक्षता में लाल बहादुर शास्त्री व गांधी जयंती मनायी गयी। इस मौके पर गंगोत्री प्रसाद, मनोज कुमार भारती, मधुसूदन सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र संगठन ने केसी कॉलेज रिविलगंज में गांधी जयंती मनायी गयी। इस मौके पर एनवाईके अशोक कुमार सिंह, प्राचार्य सिया शरण प्रसाद, हर्षव‌र्द्धन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे। कायस्थ चित्रगुप्त सेना ने जयप्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र वर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, रंजीत सिन्हा आदि मौजूद थे। रामदयाल शुभ नारायण उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में सचिव मिथिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती मनायी गयी। इस मौके पर प्रो. शुभ नारायण सिंह, मनीष कुमार मुन्ना आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.