फांसी पर लटका मिला महिला का शव, पति व सास गिरफ्तार
संसू, एकमा (सारण) : एकमा थाना क्षेत्र के सफरी गांव में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। शुक्रव
संसू, एकमा (सारण) : एकमा थाना क्षेत्र के सफरी गांव में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला। चाचा ने थाने में पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि पारिवारिक कलह के चलते उनकी भतीजी आत्महत्या करने को मजबूर हुई है। उसके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने आरोपी पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है।
सविता देवी (23) का घर के कमरे से अल सुबह फांसी पर लटका शव मिला। परिजनों ने सविता के घर वालों को सूचना नहीं दी। इसी बीच घटना की खबर बनियापुर थाना क्षेत्र के छतवां निवासी चाचा बलिराम महतो को हुई तो वे गांव पहुंचे। बलिराम ने एकमा थाने में पति उमेश महतो तथा सास तेतरी कुंवर को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी। उन्होने प्राथमिकी में बताया है कि सफरी गांव की ही उनकी पतोहू रीना देवी ने फोन पर इस घटना की सूचना दी। इसके बाद वे सफरी गांव पहुंचे। जहां उनको घटना की पूरी जानकारी मिली। 2009 में सविता की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सविता का पति तलाक के लिए उसके साथ मारपीट करता था। पारिवारिक कलह से ऊबकर उसने फांसी लगा ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीचरण राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति और सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।