Move to Jagran APP

रिविलगंज में बदमाशों ने महिला को मारी गोली

संवाद सूत्र, रिविलगंज (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के बंगरा खुद गांव में बदमाशों ने डकैती का विरोध

By Edited By: Published: Sat, 18 Apr 2015 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 06:35 PM (IST)

संवाद सूत्र, रिविलगंज (सारण) : रिविलगंज थाना क्षेत्र के बंगरा खुद गांव में बदमाशों ने डकैती का विरोध कर रही एक महिला को शुक्रवार की रात गोली मार दी। जख्मी महिला को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बंगरा खुद गांव की हीराझरी देवी के घर में डकैती की नीयत से कुछ बदमाश घुस गये। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। डकैती का विरोध कर रही हीराझरी देवी को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह जख्मी हो गयी। हीराझरी देवी ने बताया कि खाना खाकर घर के सभी सदस्य रात में सो रहे थे। तभी तीन-चार लोग घर में घुस गये। घर में घुसते ही वे लोग लूटपाट की कोशिश करने लगे। इसी बीच हीराझरी देवी की नींद खुल गयी। उन्होंने बदमाशों का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। महिला ने बताया कि घर में कोई कीमती सामान बदमाशों के हाथ नहीं लगा। इसके बाद सभी डकैत बगल के बहादुर बिंद व भुनेश्वर बिंद के घर में भी घुसे जहां आभूषणों लूट ली। सुबह में घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के क्रम में पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कट्टे का खोखा अपने आप बाहर नहीं निकलता है। घटनास्थल से खोखा मिलना कई सवालों को जन्म दे रहा है। उन्होंने बताया कि महिला के बगल में ही उसका पति लालजी बिंद एवं पुत्री भी सोई हुई थी। सभी का बयान लिया जा रहा है। गोली चलने के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा। सदर एसडीपीओ राजकुमार कर्ण एवं सदर इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह भी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.