कृषि योजनाओं में पारदर्शिता जरूरी : निदेशक
जासं, छपरा : सरकार किसानों के लिए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। कृषि योजनाओं में पारदर्शिता
जासं, छपरा : सरकार किसानों के लिए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। कृषि योजनाओं में पारदर्शिता जरूरी है। उक्त बातें संयुक्त कृषि निदेशक विजेन्द्र चौधरी ने दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह उद्यान मेला में कही। उन्होने कहा कि किसानों को जागरुक होने की जरूरत है। ताकि कृषि योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप में डेयरी, फिशरीज अन्य विभागों को भी जोड़ा गया है ताकि समेकित विकास हो। संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि सहूलियत तथा योजनाओं में पारदर्शिता के लिए आन लाइन की सुविधा दी गयी है। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी रामगोविंद सिंह ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही हितकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि तमाम योजनाओं को लागू कर आधुनिक खेती पर बल दिया जा रहा है। किसानों के सुझाव पर कई कृषि यंत्रों पर अनुदान की राशि बढ़ा दी गयी है। आत्मा के उप परियोजना निदेशक शमशेर आलम एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विनोद कुमार, कृषि वैज्ञानिक सुरेन्द्र कुमार मांझी, कृषि विशेषज्ञ अर्चना कुमारी, बीएओ सत्यनारायण राय, शक्ति नारायण राय, कृषि मेला प्रभारी दीपक कुमार, अनिरुद्ध कुमार आदि ने किसानों को खेती से संबंधित गुर बताये।
इसके पहले जिला कृषि पदाधिकारी रामगोविंद सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कृषि मेला का उद्घाटन किया।
सब्जी प्रदर्शनी में 56 किसानों ने लिया भाग
दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण सह उद्यान प्रदर्शनी में जिला स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों द्वारा उपजाये गये उच्च प्रभेद के आलू, ओल, बैगन, टमाटर, मूली, गाजर, केला, अमरुद्ध आदि सब्जी की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। सब्जी प्रदर्शनी में 56 किसानों ने भाग लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लहलादपुर के शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने 14 किग्रा का ओल, नीरज कुमार, संतलाल सिंह, महेश सिंह, मनोज कुमार सिंह ने अलग-अलग प्रभेद के आलू की प्रदर्शनी लगायी थी। एकमा की मिंटू देवी ने मूली, गोपालपुर के मृत्युंजय सिंह ने केला, लहलादपुर के जनकदेव प्रसाद ब्रोनली का प्रदर्शनी लगाया था।
पहले दिन दो करोड़ 14 लाख के कृषि यंत्रों की बिक्री
जासं, छपरा : दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला में पहले ही दिन दो करोड़ 14 लाख 50 हजार की कृषि यंत्रों की बिक्री हुई। पहले दिन किसानों ने ट्रैक्टर -30, स्पेयर-4, कल्टीवेटर-6, पंप सेट-46, रोटावेटर-29, रिपर-3, थ्रेसर-8, जीरोट्रिल-3, सिंचाई पाइप-200 सहित अन्य कृषि यंत्रों की खरीददारी की। जिला कृषि पदाधिकारी रामगोविंद सिंह ने बताया कि दूसरे दिन किसानों की और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। विभिन्न कृषि यंत्रों के अलग-अलग स्टाल लगे हैं।