चोरी के सामान के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
संसू, जलालपुर (सारण) : दीपावली की रात में प्रसिद्ध अमेरिकन पान दुकान से सामान चुराने वाले चार चोरों
संसू, जलालपुर (सारण) : दीपावली की रात में प्रसिद्ध अमेरिकन पान दुकान से सामान चुराने वाले चार चोरों को समान के साथ कोपा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बतातें चलें कि अमेरिकन साह के कोपा चट्टी स्थित पान की दुकान में दीपावली की रात चोरी हुई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष केसरीचंद तथा अमरेश नारायण ने रविवार की रात चोरों को समान के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार चोरों में विकास कुमार साह पिता राजेन्द्र साह, दीपक कुमार साह, पिता भिखारी साह, पप्पू चौधरी पिता राजकिशोर चौधरी तथा मोनू कुमार राम पिता ललन राम आदि शामिल है। सभी अभियुक्त कोपा के हैं। इनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया।