दरियापुर में गोली मारकर महिला की हत्या
संसू, दरियापुर (सारण) : शीतलपुर कोठी गांव में रविवार की देर रात एक महिला की हत्या अपराधियों ने गोली मारकर कर दी। मृतका शीतलपुर कोठी निवासी जितेंद्र साह की दूसरी पत्नी 32 वर्षीया पुष्पा देवी बतायी जाती हैं। वह आसपड़ोस में दाई का काम कर अपना भरण पोषण करती थीं। जितेंद्र साह पहली पत्नी के बेटों के साथ गुजरात में नौकरी करते हैं। रविवार की देर रात अपराधियों ने गोली मारकर पुष्पा देवी की हत्या कर दी। सुबह गांव वालों को इसकी जानकारी हुई। बताया जाता है कि पुष्पा देवी अपने घर में अकेली रहती थीं। रविवार की देर रात उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सोमवार की सुबह जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पुष्पा देवी अपने घर में अकेले रहती थीं। हत्या का कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल में कराया।