कायस्थ सेना का विस्तार करने का निर्णय
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:25 AM (IST)
जागरण संवाददाता, छपरा : कायस्थ चित्रगुप्त सेना की बैठक रविवार को हुई। जिसमें कायस्थ समाज को लोगों को राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित हो कर वोट करने का आह्वान किया गया। बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कायस्थ सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि सेना का विस्तार वार्डवार किया जाएगा। समाज के लोगों को हर संभव मदद दिया जाएगा। नरकटियागंज से कायस्थ के रश्मि वर्मा के विधायक बनने पर बधाई दी गयी। इस मौके पर सलोन प्रसाद, जयप्रकाश वर्मा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव , धर्मेद्र कुमार राजन, दुर्गेश प्रकाश बिहारी, मदन जीत श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, अमित श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर नाथ सहाय, संजय वर्मा, डा अभय श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, डा. अरूण कुमार आलोक, भूवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुकुन्द मोहन राजू आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें