अमनौर में सेंधमारी कर लाखों की संपत्ति चोरी
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 01:03 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 01:03 AM (IST)
संसू, अमनौर (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव के पंचदेव सिंह के घर में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। इस संबंध में गृहस्वामी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि चोरों ने घर में सेंधमारी कर आभूषण, कपड़े, बर्तन के साथ पांच हजार रुपये नकदी चुरा लिये। घटना के समय घर की महिलाएं छत पर सो रही थी। गृहस्वामी ने बताया कि सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो घर की स्थिति देख सभी दंग रह गये। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें