नदी में कूदी महिला को ग्रामीणों ने निकाला
संसू, परसा (सारण) : थाना क्षेत्र के बलिगांव स्थित गंडक नदी से बुधवार की दोपहर ग्रामीणों व मछुआरों के प्रयास के से 60 वर्षीय एक वृद्ध महिला को नदी से बाहर निकाला गया। उक्त महिला की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र के हिंगवा जगन्नाथपुर गांव निवासी स्व. कपिलदेव सिंह की पत्नी लक्ष्मीणा देवी के रूप में की गयी है।
उक्त महिला को नदी से बाहर निकालकर निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उसके बाद महिला होश में आयी। वहीं वृद्ध महिला आपबीती सुनाते हुए कही कि बेटा व बहु से विवाद होने पर मकेर स्थित रेवाघाट पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन गंडक नदी में रेवाघाट से 10 किमी की दूरी पर बलिगांव के समीप अचेतावस्था में तैरते हुए महिला को देख वलिगांव के ही राजेश सहनी, उपेन्द्र कुमार, अखिलेश राम, मदन सहनी व वार्ड सदस्य बदरी राय के अथक प्रयास के बाद बीच धार से बाहर निकाला गया। स्थानीय सरपंच उमेश शर्मा, मुखिया राजकिशोर राय ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।