उचक्कों ने उड़ाई बाइक
समस्तीपुर। विभूतिपुर और बेगूसराय सीमा पर स्थित संजात बांध से उचक्कों ने एक बाइक उड़ा ली। घटना स्थल बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में होने के बावजूद भी जब वहां प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई तो पीड़ित ने विभूतिपुर थाना में मामला दर्ज कराया है।
समस्तीपुर। विभूतिपुर और बेगूसराय सीमा पर स्थित संजात बांध से उचक्कों ने एक बाइक उड़ा ली। घटना स्थल बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में होने के बावजूद भी जब वहां प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई तो पीड़ित ने विभूतिपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित अमन कुमार जो बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नागदह के रहने वाले हैं। 19 अक्टूबर को अपने ससुराल भुसवर जा रहे थे इसी क्रम में पेशाब करने के लिए उतरा तो दो उचक्के बाइक लेकर निकल भागे। पीछा करने के दौरान गिर जाने के कारण उसका हाथ-पैर टूट गया। विभूतिपुर पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।