समस्तीपुर के स्कूलों में 3 से 5 जनवरी तक रहेगा अवकाश
गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व को देखते हुए राज्य की तरह समस्तीपुर के स्कूलों में भी 3 से 5 जनवरी तक रहेगा अवकाश रहेगा। शिक्षक संघों ने इसका स्वागत किया है।
समस्तीपुर [जेएनएन]। जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में 3 से 5 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश पटना में आयोजित गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जारी किया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रकाश पर्व के दौरान स्कूलों में अवकाश का आदेश दिया है।
बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ एवं बिहार नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की संयुक्त बैठक में अवकाश देने के इस निर्णय का स्वागत किया गया। जिले के शिक्षकों को चंपारण सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में घोषित दो दिनों समेत 05 दिनों का अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।
बैठक में अरूण कुमार चौधरी, मो. अब्दुल कयूम, पवन कुमार यादव, संतोष कुमार कर्ण, तारिणी प्रसाद महतो, उमेश प्रसाद, अरूण कुमार, सुखराम पासवान, मो. इश्तेयाक सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. पवन कुमार पासवान व रामचंद्र राय ने की।