उपकारा रोसड़ा व दल¨सहसराय में छापेमारी
शुक्रवार के अल सुबह उपकारा रोसड़ा व दल¨सहसराय में छापेमारी की गई। रोसड़ा उपकारा में लगातार एक घंटे तक हुई छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
समस्तीपुर। शुक्रवार के अल सुबह उपकारा रोसड़ा व दल¨सहसराय में छापेमारी की गई। रोसड़ा उपकारा में लगातार एक घंटे तक हुई छापेमारी में कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे अनुमंडलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सघन छापेमारी की गई है। उन्होंने बताया कि सुबह 4.30 बजे उपकारा में प्रवेश कर कारा के सभी वार्डों के बंदियों की सघन तलाशी के साथ-साथ संपूर्ण आंतरिक परिसर, रसोईघर एवं चिकित्सा वार्ड की सघन जांच की गई। करीब एक घंटा तक चले इस अभियान में किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। औचक छापेमारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार चौधरी, डीसीएलआर संजय कुमार सिन्हा, दंडाधिकारी चंद्रशेखर ठाकुर एवं मनोज कुमार ¨सह, पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ पंडित, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश पासवान एवं चतुर्वेदी सुधीर कुमार के अलावे विभिन्न थाना के पदाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात थे।
दल¨सहसराय, संस : अनुमंडल के कौनेला स्थित उपकारा के विभिन्न वार्डों में अनुमंडल प्रशासन ने डीएम के आदेश पर शनिवार की अल सुबह करीब पांच बजे छापेमारी की। इस दौरान अनुमंडल प्रशासन को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। अनुमंडलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में डीसपी अनवर जावेद और अनुमंडल के चार थानों की मदद से की गई छापेमारी में विभिन्न वार्डों से दाढी बनाने वाला ब्लेड, खैनी तथा छह सौ रुपये बरामद हुए। प्रशासन की इस कार्रवाई से बंदियों में हड़कंप मचा रहा। अनुमंडल प्रशासन के इस कार्रवाई में दल¨सहसराय के थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी, उजियारपुर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र मधुकर, विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष मो. इकबाल अहमद के साथ-साथ अंगारघाट के थानाध्यक्ष एवं पुलिस बल शामिल थे।