श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
समस्तीपुर। प्रखंड के झखड़ा गांव में बुधवार की शाम स्थानीय रामअहलाद झा उ'च विद्यालय के सचिव राम नरेश झा के आकस्मिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
समस्तीपुर। प्रखंड के झखड़ा गांव में बुधवार की शाम स्थानीय रामअहलाद झा उच्च विद्यालय के सचिव राम नरेश झा के आकस्मिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की स्व. झा ने कई सालों तक विद्यालय के सचिव रहकर लोगों की सेवा की। विद्यालय की स्थापना में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके आदर्शों पर चलकर ही विद्यालय एवं गांव को प्रगति की दिशा में आगे किया जा सकता है। श्रद्धाजंलि सभा में इनके पुत्र विजय कुमार झा उर्फ फूचो झा, अजित कुमार झा, शशिधर झा, हरेराम झा, शाशिकान्त झा चुनचुन, रामानन्द झा, विनोद बिहारी वाजपेयी, लाल बाबू महतो, ताराकान्त राय, शिव कुमार झा, राम प्रसाद झा, विष्णुदेव पासवान, मनोज कुमार, झा, विजय ठाकुर, सोनू कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।