समस्तीपुर जंक्शन पर रेल यात्री से 55 हजार लूटे, विरोध करने पर किया ये हाल
समस्तीपुर जंक्शन पर एक रेल यात्री से अपराधियों ने 55 हजार लूट लिए। वारदात का विरोध करने पर उन्होंने यात्री को जमकर पीटा।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 23 Nov 2016 03:22 PM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2016 10:36 PM (IST)
समस्तीपुर [जेएनएन]। स्थानीय जंक्शन से सटे थानेश्वर स्थान रेल पुल से 50 मीटर पीछे मंगलवार की देर रात्रि करीब ढ़ाई बजे पिस्तौल के बल पर तीन अपराधियों ने एक यात्री से 55 हजार रुपये लूट लिए विरोध करने पर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
जानकारी के अनुसार पीड़ित सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव निवासी सागर सुमन मंगलवार की देर रात्रि नई दिल्ली से जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचे थे। ट्रेन रात्रि में प्लेटफॉर्म संख्या 7 पर पहुंची। सांगर सुमन सरायरंजन जाने के लिए रेल ट्रैक से ही बस स्टैंड जा रहे थे।
बिहार की दर्जनों ट्रेन दुर्घटनाओं में जा चुकीं हजारों जानें, डालते हैं नजर...
इसी क्रम में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर थानेश्वर पुल से 50 मीटर पीछे सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया। पीड़ित को अकेले देखकर पिस्तौल के बल लूटपाट की।
रेल थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि जांच के क्रम में पाया गया कि अपराधियों के भागने के क्रम में पिस्तौल गिर गई थी, जिसे बरामद किया गया है। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
अशोक चौधरी का बड़ा बयान- आज भी टूट सकता है बिहार में महागठबंधन
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें