मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत
विभूतिपुर थाने के ¨सघिया घाट बाजार में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने 80 वर्षीय एक वृद्ध महिला को कुचल डाला।
By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 12:21 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 12:21 AM (IST)
समस्तीपुर । विभूतिपुर थाने के ¨सघिया घाट बाजार में एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने 80 वर्षीय एक वृद्ध महिला को कुचल डाला। बताया गया है कि वह सड़क पार कर रही थी। मृतका का नाम फूलपरी देवी बताया गया है। मोटरसाइकिल की ठोकर से वह बुरी तरह जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने इलाज के लिए उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से समस्तीपुर के लिए रेफर किया गया। ¨सघिया घाट गुमटी के निकट उसकी मौत हो गई। मृतका के पुत्र विशेश्वर राम ने इस आशय की एक प्राथमिकी विभूतिपुर थाने में दर्ज कराई है। जिसमें अज्ञात मोटरसाइकिल सवार को आरोपित किया है। पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें