समस्तीपुर में थाना पर हमला कर कारबाइन लूटी, थानाध्यक्ष समेत 6 जख्मी
समस्तीपुर स्थित हलई पुलिस ओपी पर उग्र ग्रामीणों ने जमकर उत्पात मचाया। भीड़ ने एक कारबाइन लूट ली, जो बाद में मिल गई। घटना में थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हुए।
समस्तीपुर [जेएनएन]। पुलिस जीप ने चार साल की एक बच्ची को धक्का मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना पर जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने पुलिस पर हमला कर एक कारबाइन भी लूट ली, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। हमले में थाना प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना समस्तीपुर के हलई पुलिस ओपी में सोमवार देर शाम में हुई।
जानकारी के अनुसार होली की शाम पुलिस जीप के धक्के से हलई ओपी के दरबा गांव के राम प्रवेश सहनी की चार वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी जख्मी हो गई। इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पाल (पटोरी) ले जाया गया। वहां से चिंताजनक हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया। ग्रामीण इसकी शिकायत करने हलई ओपी पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें भाग जाने को कह हड़काया। इससे ग्रामीण उग्र हो गए।
नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी निखिल प्रियदर्शी उत्तराखंड से गिरफ्तार
उग्र ग्रामीणों ने हलई ओपी पर हमला कर दिया। हमले में थानाध्यक्ष सहित छह पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। भीड़ ने एक जवान से कारबाइन लूट ली, हालांकि उसे बाद में बरामद कर लिया गया।
बिहार में अब लुटेरी बनी पुलिस, मोतिहारी में छीन लिए 8.80 लाख