लड़की अपहरण मामले में चार गिरफ्तार
खगड़िया पुलिस ने हसनपुर थाने की पुलिस की सहयोग से थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में छापेमारी कर नाबालिग लड़की के अपहरण के चार आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
हसनपुर। खगड़िया पुलिस ने हसनपुर थाने की पुलिस की सहयोग से थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में छापेमारी कर नाबालिग लड़की के अपहरण के चार आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। गिरफ्तार करने आये खगड़िया थाने के सहायक अवर निरीक्षक अनिल कुमार मल्लिक के अनुसार 22 जून 2016 को थाने के दक्षिणी हाजीपुर मोहल्ला निवासी विनोद कुमार सिन्हा की नाबालिग पुत्री को बगल के ही अशोक ठाकुर के पुत्र ने बहला फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर लिया था। काफी खोजबीन के बाद जब कोई अता पता नहीं चला तो अपहृता के पिता ने अपहरण से संबधित खगड़िया थाना कांड संख्या-392/2016 दर्ज कराकर मीना देवी, मनीष कुमार सहित 6 लोगों को आरोपित किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए अपना जाल बिछाना आरंभ किया तो पता चला कि सभी आरोपी हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपे हुए हैं। इसी गुप्त सूचना के अधार पर सहायक अवर निरीक्षक श्री मल्लिक ने हसनपुर पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर मीना देवी, अजित कुमार, सुनित कुमार ठाकुर एवं मनीष कुमार को गिरफ्तार कर खगड़िया थाना ले गये। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।